शनिवार, 16 मई 2009

बड़ी धीमी है उसकी आवाज़
आहिस्ता आहिस्ता
हमसे वो कुछ कहता है
कहीं और नहीं
वो हमारे भीतर ही रहता है
हम सबके भीतर
बहुत भीतर
सोता नहीं जागता
हमारे कर्मों से आगे भागता
वो पल पल बताता है
हर पल चेताता है
राह दिखाता है
कभी सोचा है
कौन है वो
क्या रिश्ता है
क्यों वो हमारे तुम्हारे पीछे पड़ा है
हर कदम पर तन के क्यों खड़ा है
कभी कभी खीज भी होती है
क्या ऐसी भी कोई बेशर्म चीज भी होती है
कितना उसे भगाओ
पर रात के हर अंधेरे के बात
उसे नियत जगह पाओ
फिर से उसी काम मे लगा
न हारा , न थका
और जब हम ख़ुद के बनाये जाल में उलझ जाते है
तो घोर एकांत में उसे ही सच्चा साथी पाते है
कौन हैं वो जो मेर अंदर
मेरे हर पग को गलत ठहरा रहा है
कहीं और है मेरी मंजिल लगातार
फुसफुसा रहा है
मै नकारता हू
फिर नकार नहीं पाता हूं
वो क्यों नहीं समझता कि हम इंसान है
मजबूरियों के पुतले
बाहर से गहरे
अंदर से उथले
मै रोज़ ख़ुद को यक़ीन दिलाता हू
मै आम इंसान हू
वो कहता है
मै अपना भगवान हूं
कहां ले जाना चाहता है
क्या चाहता है मुझसे
दूर भाग के मैं भाग नहीं पाता हूं
मीलों तय कर उसी के पास आ जाता हूँ
मैं उस इंसान से मुक्ति चाहता हूं
मै अदना सा आदमी बनना चाहता हूं
अदना सा आदमी
जो झूठा भी है, सच्चा भी
जो बड़ा भी है
बच्चा भी
जो बुरा है तो सही
साथ ही साथ अच्छा भी
गलतियां कर पछताना चाहता हूं
मैं सोच के इस भंवर से निकल जाना चाहता हूं
फिर क्यों ये अंदर बैठा
मुझे एक दिशा में खींचने की कोशिश कर रहा है
मैं क्यों न चाह कर भी उसे सुनना चाहता हू
क्या है उसकी बताई राह पर
पग बढ़ा कर देखना चाहता हूं
मेरे अंदर बैठा वो
मुझे मुझसे ताक़तवर लगता है
मै डरता हूं
पर वो नहीं डरता है
वो बुला रहा है
किसी रास्ते पर
जो वो कहता है कि ये राह ही
मेरी राह है
वो कहता है कि
वो जो चाहता है

वही मेरी भी चाह है


7 टिप्‍पणियां:

  1. एक अछ्छा और लंबा अंतर्विरोध...

    शुभकामनाएं.....

    जवाब देंहटाएं
  2. हिन्दी ब्लॉग की दुनिया में आपका तहेदिल से स्वागत है.....

    जवाब देंहटाएं
  3. होते हैन हर इन्सान मे दस बीस आदमी !

    आप्का स्वागत और शुभकाम्नायेन .

    जवाब देंहटाएं
  4. अच्छा लिखा है आपने...! लिखते रहिये स्वागत है...

    जवाब देंहटाएं
  5. अच्छा लिखा है.......स्वयं से स्वयं का वार्तालाप
    सुन्दर रचना है .............
    स्वागत ही आपका

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर....अपने अन्तर्मन से ये वार्तालाप बढिया रहा.

    जवाब देंहटाएं